कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच ‘हार्ट पेशेंट्स’ ऐसे रखे अपना ख़याल !

admin
By admin
3 Min Read

कोरोना वायरस का संक्रमण बड़ी तेजी से चल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन से लेकर सभी देश की सरकार अपने नागरिकों के लिए तरह-तरह की हेल्थ एडवाइजरी जारी कर रही है ताकि लोगों को इसके संक्रमण से बचाने में मदद मिल सके। इसी बीच कोरोना वायरस के संक्रमण पर एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें ब्लड ग्रुप के अनुसार संक्रमित लोगों पर अध्ययन किया गया था। इस रिपोर्ट को सार्वजनिक किया गया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है।

कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच कई तरह के अफवाहे भी बढ़ रही है और ये सब मिलकर डर और भय का माहौल बना रहे है ऐसे में हार्ट पेशेंट्स के लिए जरुरी है की वे अपना मन शांत रखे और अपना ख्याल रखे। इसलिए आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे है कुछ ख़ास टिप्स जिसकी सहायता से आप अपना ख़याल रख सकते है , तो देर किस बात की है आइये जानते है इन टिप्स के बारे में ……!

अवसाद रखे दूर म्यूजिक चिंता दूर करने और मूड सही रखने में बेहद प्रभावी साबित हो सकता है। एक अध्ययन के मुताबिक हमारे मूड और जीवन की गुणवत्ता पर म्यूजिक का काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

दिल की सेहत रखे दुरुस्त जिन लोगों को दिल संबंधी कोई बीमारी है उन्हें खूब गाने सुनने चाहिए. एक अध्ययन में पाया गया है कि जब हम अपना पसंदीदा गाना सुन रहे होते हैं तब हमारे दिमाग से एंडार्फिन नाम का हार्मोन निकलता है. यह हार्मोन दिल संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने में मददगार होता है।

म्यूजिक जब भी हम कोई अच्छा गाना सुन रहे होते हैं तब हमारा दिमाग डोपामाइन रिलीज करता है. इसे हैप्पी हार्मोन भी कहा जाता है। हैप्पी हार्मोन खुशी और एक्साइटमेंट बढ़ाने में काफी असरदार है । इसलिए जब भी हम किसी अच्छे गाने को सुनते हैं तो हमारा मुड बदल जाता है और हम अंदर से खुशी का अनुभव करने लगते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता रखे मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता को दुरुस्त रखने के लिए म्यूजिक सुनना काफी आवश्यक है. यह शरीर में स्ट्रेस हार्मोन के स्राव को कम करता है जो कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करने के लिए जिम्मेदार है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *