इन ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करने से प्रेग्नेंसी में महिलाये बचे, नहीं तो हो सकते है गंभीर परिणाम

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

गर्भावस्था में महिलाओं को खाने-पीने से लेकर पहनने-ओढ़ने और मेकअप तक के सामान में खास तरह की सावधानी बरतने की जरूरत पड़ती है। आज हम आपको बता रहे हैं कि प्रेग्नेंसी में महिलाओं को किन ब्यूटी प्रॉडक्ट्स से दूर रहना चाहिए।

हेयर रिमूवल क्रीम – गर्भावस्था के समय हेयर रिमूवल क्रीम का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें भी कई तरह के केमिकल होते हैं जो आपको स्किन के लिए खतरनाक हो सकते है। इसलिए आपको अपनी सुरक्षा और शिशु की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेयर रिमूवल क्रीम से भी दूर रहना चाहिए।

एंटी एजिंग क्रीम – प्रेग्नेंसी के वक्त महिलाओं को एंटी एजिंग क्रीम को यूज करने से बचना चाहिए। क्योंकि इनमें एक ऐसा केमिकल आता है जो आपको नुकसान पहुचांने के साथ ही आपके शिशु को भी गर्भ में ही नुकसान पहुंचा सकता है।

एक्ने क्रीम से सावधान – प्रेग्नेंसी में अगर आप अपने चेहरे पर एक्ने या पिंपल्स की कोई क्रीम लगाती हैं तो इसे बंद कर दें। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसा करने के लिए क्रीम की कंपनी भी मना करती है। साथ ही ये आपके शिशु को भी प्रभावित कर सकती हैं।

सेंट और तेज खुशबू से बचें – अगर आपके पेट में बेबी है तो आपको इन खुशबू वाली क्रीम और सेंट का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भविष्य में बेबी कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *