Meta के बाद अब google भी नहीं देगा नौकरी, जानिए बड़ी वजह

admin
By admin
3 Min Read

क्या आप गूगल में नौकरी करने का सपना देख रहे थे और वैकेंसी का भी इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर है।  इस साल गूगल कितनी नौकरियां निकालेगा? इस पर निराश करने वाला लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। दुनिया में अगले साल मंदी आने वाली है या नहीं इस बात का तो पता नहीं पर बड़ी-बड़ी कंपनियों को मंदी का डर सताने लगा है।

मेटा के बाद अब गूगल नें भी भर्ती में कमी करने का फैसला ले लिया है। गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पीचाई ने कर्मचारियों को ई-मेल लिखकर इस बात से चेताया है।

सुंदर पिचाई ने कहा है कि कंपनी भर्तियों की रफ्तार कम करने जा रही है। केवल जरूरी सेवाओं के लिए ही भर्तियां जारी रहेंगी। ई-मेल में ये भी कहा गया है कि 2022 और 2023 में कंपनी का फोकस सिर्फ इंजीनियरिंग तकनीकी विशेषज्ञ और बहुत जरूरी पदों पर कर्मचारियों की भर्ती करने पर ही होगा। 

2022 के पहले पार्ट में कंपनी ने भर्ती का कोटा पूरा कर लिया है।  सुंदर पिचाई ने कहा है कि अन्य कंपनियों की तरह हम भी आर्थिक परेशानी से अछूते नहीं है इसलिए दूसरी तिमाही में ही हम गूगल में 10 हजार कर्मचारियों की भर्ती कर चुके हैं और इस साल भर्ती का लक्ष्य भी पूरा कर लिया गया है। इन्ही कारणों से बचे दिनों के लिए भर्ती प्रक्रिया थोड़ा स्लो करना का फैसला लिया गया है। उन्होंने साफ किया है कि गूगल को भी अब आर्थिक मंदी आती दिखाई दे रही है।

ये भी जान लीजिए : भारत में सरकारी नौकरी की भर्ती होगी तेज

12 जुलाई को कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के तहत दिल्ली पुलिस (DP), भारतीय सेना के लिए प्रादेशिक सेना अधिकारी, भारतीय नौसेना और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) में पांच हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नौकरियों के सेक्युलर निकाला है। इसके अलावा यूपीएससी भी कई भर्तियाें को निकलने वाली है। टीचर, पुलिस सहित कई पदों पर नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाना है। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *