एसएसबी कांस्टेबल में की निकली वैकेंसी करें आवेदन

admin
By admin
2 Min Read

रोजगार– अगर आप सरकारी नौकरी करना चाह रहे हैं और लम्बे समय से सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। तो आज की जानकारी आपके लिए काम की साबित हो सकती है। क्योंकि एसएसबी की ओर से कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक एसएसबी कांस्टेबल के 399 पदों पर भर्ती होनी है।
अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको SSB की ऑफिशियल वेबसाइट- ssbrectt.gov.in पर जाना होगा। क्योंकि इसके लिए आवेदन ऑनलाइन मोड़ पर ही होगा।इसमें अप्लाई करने के लिए नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख से 30 दिन का समय मिलेगा.

ऐसे करे आवेदन- 

SSB Constable Vacancy ऐसे करें अप्लाई
इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssbrectt.gov.in पर जाना होगा.
फिर वेबसाइट की होम पेज पर Recruitment के लिंक पर क्लिक करना होगा. आवेदन शुरू होने के बाद Constable GD की लिंक एक्टिव होगी. अब SSB Constable Recruitment 2022 के लिंक पर जाएं.
अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.

योग्यता- 

अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो आपको मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से मैट्रिक पास होना अनिवार्य है. इसके अलावा उम्मीदवार के पास सम्बंधित स्पोर्ट्स में सर्टिफिकेट होना भी आवश्यक है। वही आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक और 23 साल से कम होनी चाहिए.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *