सिविल सर्विस का आया रिजल्ट श्रुति शर्मा रही टॉपर प्रधानमंत्री मोदी ने कही यह बात

0
9

रोजगार:- आज संघ लोक सेवा ने साल 2021 की सिविल परीक्षा के नतीजे जारी किए इस परीक्षा में श्रुति शर्मा ने टॉप किया। मुख्य रूप से श्रुति शर्मा के बाद दूसरे नंबर पर अंकिता अग्रवाल और तीसरे नंबर पर गामिनी सिंगला का नाम रहा है। परीक्षा में ऐश्वर्य वर्मा ने चौथा स्थान उत्कर्ष द्विवेदी ने पांचवा स्थान हासिल किया है।

रिजल्ट निकलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि सिविल सेवा मुख्य परीक्षा, 2021 में कामयाब होने वाले उम्मीदवारों को बधाई. इन युवाओं को मेरी शुभकामनाएं जो एक ऐसे महत्वपूर्ण समय में प्रशासनिक करियर में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं जब भारत विकास के पथ पर है, जब हम आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।

 

 

उन्होंने परीक्षा में असफल हुए उम्मीदवारों को लेकर कहा की जो लोग इस परीक्षा में असफल हुए उनकी निराशा मैं समझ सकता हूँ। जो भी प्रतिभाशाली युवा है वह किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं और उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है। भारत को उनपर गर्व होगा मेरी शुभकामनाएं