DRDO में निकली बम्फर भर्ती अभी करें आवेदन मिलेगी 1 लाख से अधिक सैलेरी

0
9

Jobs: देश की सबसे सर्वश्रेष्ठ संस्था DRDO में बम्पर जॉब वैकेंसी निकली है। जानकारी के अनुसार डीआरडीओ ने डिफेंस रिसर्च टेक्निकल कैडर (डीआरटीसी) के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। डीआरडीओ ने अपने 1901 खाली पदों को भरने की योजना बना ली है। डीआरडीओ ने सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (बी) (एसटीए-बी) और टेक्निशियन-ए (टेक-ए) के खाली पदों पर भर्ती निकाली है।

डीआरडीओ के इन पदों पर अगर आप आवेदन करना चाहते हैं। तो इसके लिये रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 सितंबर से शुरू होगी। वही इसके आवेदन 23 सितंबर तक चलेंगे। उम्मीदवार डीआरडीओ की ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी आपको डीआरडीओ की ऑफिशियल वेबसाइट से प्राप्त हो जाएगी।
इस भर्ती में लिए आवेदन करने हेतु आपको डीआरडीओ की ऑफिशियल वेबसाइट www.drdo.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको CEPTM Recruitment Link पर क्लिक करना होगा। अगले स्टेप के तौर पर खुद को रजिस्टर करिए.सभी जरूरी जानकारियों के साथ एप्लिकेशन फॉर्म को फिल करिए. आखिर में सभी जानकारियों को चेक करने के साथ ही सब्मिट कर दीजिए.
एप्लिकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर इसका प्रिंट निकाल लीजिए.
जानकारी के लिए बता दें सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी के पद के लिए चुने गए लोगों को सातवें केंद्रीय वेतन आयोग (सीपीसी) के वेतन मैट्रिक्स और अन्य लाभों के अनुसार 35,400 रुपये और 1,12,400 रुपये के बीच सैलरी मिलेगी। वही टेक्निशियन-ए पद के लिए चुने 19,900 रुपये से 63,200 रुपये का भुगतान किया जाएगा।