बिना किसी परीक्षा के पाएं Sarkari Naukri, मैनेजर तक का मिल सकता है पद

0
6

डेस्क। सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) की तलाश में जुटे युवाओं के पास बैंक में ऑफिसर बनने बेहतरीन मौका है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने ऑफिसर और मैनेजर पदों के लिए आवेदन (PNB Recruitment 2022) मांगें है।

बिना परीक्षा ही इन पदों पर नियुक्ति हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पीएनबी की ऑफिशियल वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 30 अगस्त, 2022 बताई गई है। वहीं पीएनबी में इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 103 पदों पर नियुक्ति होनी है।

क्या है वैकेंसी डिटेल्स

कुल- 103 पद

ऑफिसर (अग्नि सुरक्षा)- 23 पद

मैनेजर (सुरक्षा)- 80 पद

जानिए कौन कर सकता है आवेदन

इन पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 साल और अधिकतम 35 साल की होनी चाहिए। वहीं मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट्स इसपर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवारों के पास कुछ अनुभव भी होना चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं-

कितना है आवेदन शुल्क

पंजाब नेशनल बैंक में ऑफिसर और मैनेजर बनने आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि सामान्य, ओबीसी और ईडब्यूएस के उम्मीदवारों के लिए इसका आवेदन शुल्क 1003 रुपए है। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और PWD कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 59 रुपए रखा गया है।