India Post Recruitment 2022: 10 वीं पास वालों को के लिए निकलीं तीन पदो पर भर्ती

admin
By admin
3 Min Read

India Post Recruitment 2022: इंडिया पोस्ट ने पोस्टमैन, मेल गार्ड और अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए पात्र भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं वहीं इच्छुक उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर भर्ती अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं। और बता दें इन  पदों के लिए आवेदन 23 सितंबर 2022 को शाम 5 बजे तक स्वीकार हो रहे हैं।  

नोटिस के मुताबिक, कुल 98,083 रिक्ति पद उपलब्ध हैं और उन्हें भर्ती अभियान के माध्यम से भरा जाना है। वहीं सरकार ने देशभर के 23 सर्किलों में इन रिक्त पदों पर भर्ती को मंजूरी भी दी है।

India Post Recruitment 2022: वैकेंसी डिटेल

1. पोस्टमैन – 59099 पद

2. मेलगार्ड – 1445 पद

3. मल्टी-टास्किंग (MTS) – 37539 पद

India Post Recruitment 2022: कितनी होनी चाहिए योग्यता 

सभी पदों के लिए योग्यता मानदंड और शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है। कुछ उम्मीदवारों ने अपनी कक्षा 10वीं पूरी कर ली होगी और उन्हें कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होगी तो वो इस पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं वहीं अन्य पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10+2 की डिग्री होनी भी आवश्यक है। 

इसके साथ ही सभी पदों के लिए पात्रता मानदंड के बारे में पूरी जानकारी जानने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती नोटिफिकेशन भी चेक कर लेनी चाहिए।

क्या होगी आयु सीमा

भारतीय डाक विभाग ने डाकघर में नौकरी के लिए आवेदन कर रहे युवाओं की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष की होनी चाहिए। 

कैसे करें आवेदन

– इंडियन पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर विजिट करें।

– यहां आपको होमपेज में पोस्ट ऑफिस रिक्रूटमेंट के बटन पर क्लिक करना है।

– अब उसके बाद इंडिया पोस्ट रिक्रूटमेंट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।

– फिर रजिस्टर बटन पर जाएं और आगे बढ़ने के लिए अपना मोबाइल नंबर भी दर्ज करें।

– इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती फॉर्म 2022 पर क्लिक कर भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड कर दें।

– आवेदन पत्र जमा करें और आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट कर दें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *