गेमिंग सेक्टर में निकलने वाली हैं लाखों नौकरियां, आप भी करें अप्लाई

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। Jobs in gaming industry: आर्थिक मंदी और बड़े माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म जैसे ट्विटर, फेसबुक और अमेजन की ओर से बड़े पैमाने पर नौकरी से निकाले जाने की घोषणा के बाद दुनिया के सामने बेरोजगारी का बड़ा संकट खड़ा हो चुका है।
वहीं दुनिया की शीर्ष कंपनियों द्वारा की जाने वाली छंटनी की खबरों के बीच एक अच्छी खबर भी देखने को मिली है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अगले साल तक गेमिंग इंडस्ट्री में एक लाख से ज्यादा नौकरियां निकलने वाली हैं। आर्थिक मंदी के बीच यह खबर लोगो को काफी राहत देने वाली है। एक्सपर्ट्स की माने तो इस इंडस्ट्री के लिए आने वाले दिन गोल्डन पीरियड के जैसे साबित होंगे। साथ ही साल 2026 तक इंडस्ट्री में 2.5 गुना पेशेवरों की जरूरत भी होगी।
वहीं इस दुनिया की बड़ी गेमिंग कंपनियों में शुमार टीमलीज डिजिटल अगले साल तक प्रोग्रामिंग, टेस्टिंग, एनीमेशन और डिजाइन सहित कई डोमेन में एक लाख नई नौकरियां भी पेश करेगा। साथ ही वर्तमान में, इस क्षेत्र में लगभग 50,000 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिला है, वहीं जिनमें से 30% कार्यबल प्रोग्रामर और डेवलपर भी हैं। 
इसके अलावा अगले साल सेक्टर प्रोग्रामिंग (गेम डेवलपर्स, यूनिटी डेवलपर्स), टेस्टिंग (गेम्स टेस्ट इंजीनियरिंग, क्यूए लीड), एनीमेशन (एनिमेटर्स), डिजाइन (मोशन ग्राफिक डिजाइनर, वर्चुअल रियलिटी डिजाइनर), वीएफएक्स और अन्य विविध भूमिकाओं जैसे कंटेट राइटर, गेमिंग पत्रकार और वेब विश्लेषक जैसे कई डोमेन में लाखों की संख्या में नौकरियां भीं निकाली जानी हैं।
इसके अलावा सैलरी की बात करें तो यहां भी यह गेमिंग इंडस्ट्री आकर्षक सैलरी पैकेज देने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार, सबसे ज्यादा सैलरी पैकेज में गेम डिस्कवर (प्रति वर्ष 10 लाख रुपये), गेम डिजाइनर (6.5 लाख प्रति वर्ष), सॉफ्टवेयर इंजीनियर (5.5 लाख प्रति वर्ष), गेम डेवलपर्स (5.25 लाख प्रति वर्ष) और परीक्षक (5.11 लाख प्रतिवर्ष) भी शामिल हैं। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *