THDC Recruitment 2022: 10 वीं पास वालों के लिए निकली नौकरी, कैसे करें आवेदन

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। THDC Recruitment 2022: नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए नौकरी पाने का जबर्दस्त मौका सामने आया है। वहीं टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड (THDC)ने कई पदों पर भर्ती भी निकाली है।
बता दें इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। साथ ही आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट thdc.co.in पर जाना पड़ेगा। वहीं उम्मीदवारों को यह भी बता दें कि आवेदन करने की प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। 
क्या है महत्वपूर्ण तिथियां
टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड (THDC) ने कई पदों पर भर्ती भी निकाली है। वहीं भर्ती के नोटिस जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तिथि 30 दिसंबर 2022 रखी गई है।
क्या होगी योग्यता
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास पदों से संबंधित योग्यता भी होनी चाहिए। वहीं इन पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होने के साथ ITI (संबंधित ट्रेड) का सर्टिफिकेट भी होना काफी जरूरी है। 
क्या है आवेदन की आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु एक आयु सीमा के अंदर भी होनी चाहिए। वहीं इन पदों के लिए कम से कम आयु 18 साल की होनी चाहिए और अधिक से अधिक 30 साल की आयु सीमा होनी चाहिए।
आवेदन करने के लिए यहां देखें आवेदन नोटिस- https://images.news18.com/ibnkhabar/uploads/2022/12/THDC-Recruitment-2022-Notification-PDF.pdf

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *