UP NHM Recruitment 2022: स्वास्थ्य विभाग में निकली बम्फर भर्ती, अभी करे आवेदन , 35000 है सैलेरी

0
9

रोजगार: आज के समय मे सरकारी नौकरी का सपना कौन नहीं देखता। देश के लाखों युवा यही चाहते हैं कि उनकी सरकारी नौकरी लगे और वह अपना जीवन सुख से गुजारे। युवा लगातार सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं वही एक ऐसी भर्ती के निकलने का इंतजार करते हैं जो आपको अच्छी सुविधाओं के साथ अच्छी सैलेरी भी दे। वही अगर अब आप नर्स बनना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की होगी क्योंकि उत्तर प्रदेश में पब्लिक हेल्थ नर्स (PHN) के सैकड़ों पदों पर अस्थाई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

इस भर्ती के लिए आप 20 जुलाई यानी कल से आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार बेवसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जनरल नर्सिंग एण्ड मिडवाइफरी ट्रेनिंग सेंटर, एल.एच.वी केन्द्र, जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर, व स्वास्थ्य विभाग के अन्य प्रशिक्षण केंद्रों में अस्थाई भर्ती के तहत नियुक्ति दी जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप यूपी एनएचएम की वेबसाइट पर जाएं।

जानकारी के लिए बता दें पब्लिक हेल्थ नर्स (PHN) ट्यूटर के कुल 190 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमे अनारक्षित वर्ग के लिए 76 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 19 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 52 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 40 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 3 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 35000 रुपए प्रति महीने का वेतन दिया जाएगा।