तमिलनाडु में केरल के 20 लोगों की बस और कंटेनर की भिड़ंत में मौत, CM विजयन ने दिए ये निर्देश

0
10

[object Promise]

तिरुपुर। तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में गुरुवार सुबह अविनाशी शहर के पास केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की बस और कंटेनर ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 20लोगों की मौत हो गई। बस कर्नाटक के बेंगलुरु से केरल के एर्नाकुलम की ओर जा रही थी। इसमें कई लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने दुर्घटना के पीड़ितों को आपातकालीन चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के लिए पलक्कड़ के जिला कलेक्टर को निर्देश दिया है। मृतक की पहचान करने की प्रक्रियाएं जारी हैं।

अविनाशी के डिप्टी तहसीलदार ने बताया कि बस में 48 लोग सवार थे, जिसमें से 20 लोगों की मौत हो गई।

केरल के परिवहन मंत्री ए के ससीन्द्रन ने बताया कि मृतकों और घायलों में ज्यादातर पलक्कड़, त्रिशूर और एर्नाकुलम के रहने वाले हैं। अधिकारियों का कहना है कि ट्रक गलत दिशा में खड़ा था।

[object Promise]