विदेश– तुर्की की कोयला खदान में धमका हुआ है। इस धमाके में 25 लोगो की मौके पर मौत हो गई है। बताया जा रहा है यह धमाका कोयला खदान में हुआ है।
सूत्रों का कहना है कि उत्तरी तुर्की में कोयला खदान में धमाका हुआ और इस धमाके में मौके पर 25 लोगो की मौत हो गई है। वही दर्जनों लोग इस हादसे में घयाल हुए हैं।
अधिकारियों ने दावा किया है कि बीते कई घण्टो से यहां बचाव कार्य जारी है। लोगो को निकाल जा रहा है। अभी कम से कम 49 लोग यहां फसे हुए हैं और 14 लोगो को बचाकर बाहर निकाल लिया गया है।
बता दें विस्फोट तुर्की में बार्टिन प्रांत के अमसारा शहर की एक खदान में हुआ. धमाके का कारण पता लगाया जा रहा है।
