नई दिल्ली। इलेक्शन कमीशन ने देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली विधानसभा चुनाव में हुए मतदान प्रतिशत बताया है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि दिल्ली में 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ।
उन्होंने बताया कि यह पिछले लोकसभा चुनावों की तुलना में लगभग 2 प्रतिशत अधिक है। चुनाव आयोग ने बताया कि चुनाव का डेटा इकट्ठा करने के कारण मतदान प्रतिशत बताने में देरी हुई।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने चुनाव आयोग पर सवाल वोटिंग के 24 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी चुनाव प्रतिशत जारी नहीं करने को लेकर सवाल उठाएं थे।
वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर हैरानी जताई थी कि वोटिंग के इतने समय बाद भी चुनाव आयोग ने मत प्रतिशत क्यों जारी नहीं किया।