92 साल का सदस्य करने जा रहा है पांचवी शादी

0
13

विदेश – मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक ने अपनी पार्टनर ऐन लेसली स्मिथ के साथ अपनी सगाई की घोषणा की है। इनकी पार्टनर लेसली स्मिथ पुलिस अधिकारियों की काउंसलिंग में काम करती हैं।

टाइकून रूपर्ट मर्डोक की उम्र 92 वर्ष है। जबकि लेसली स्मिथ की उम्र 66 साल है। यह बीते वर्ष कैलिफोर्निया में एक दूसरे से मिले थे।
टाइकून रूपर्ट मर्डोक अपनी शादी को लेकर कहते हैं। मैं डरता था। प्यार से दूर रहना चाहता था। लेकिन यह हुआ। यह मेरा आखिरी प्यार है। मैं इसमें बेहद खुश हूं।
बताते चलें मर्डोक बीते साल अपनी चौथी पत्नी जेरी हॉल से अलग हुए थे। वहीं अब यह उनकी पांचवी शादी होगी। शादी को लेकर मर्डोक काफी उत्साहित हैं।