[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पांच महीने का बच्चा बैग में रोता मिला, साथ रखी चिट्ठी में लिखा- ‘5-6 महीने पाल लो…पैसे भेजता रहूंगा’
राष्ट्रीय

पांच महीने का बच्चा बैग में रोता मिला, साथ रखी चिट्ठी में लिखा- ‘5-6 महीने पाल लो…पैसे भेजता रहूंगा’

admin
Last updated: April 17, 2026 1:37 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

अमेठी । जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव  निवासी आनंद ओझा के घर के सामने मंगलवार सुबह एक बैग रखा मिला। लोगों का ध्यान जब तक बैग पर गया उसमें से बच्चे के रोने की आवाज आने लगी। आनंद के परिवार वालों ने बैग खोला तो उसमें पांच-छह माह का एक बच्चा मिला। बैग में अंग्रेजी में लिखा एक पेज का एक खत भी मिला।

खत में लिखा गया है कि मेरे बेटे को 5-6 महीने पाल लो, मैं हर महीने पैसे दूंगा। पत्र लिखने वाले ने कारण बताया कि बेटे पर खतरा है। बच्चे के मिलने के बाद आनंद के परिवार वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। लेकिन एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक पिता अपने बच्चे को बैग में रोटा हुआ छोड़ कर और साथ ही एक चिठ्ठी भी छोड़ी ,जिसमे लिखा था की आप मेरे बच्चे को कुछ दिन अपने पास रख लो उसके बाद मै ले जाऊंगा।

अब सवाल ये उठता है कि ऐसी क्या मज़बूरी थी जो ……. दरअसल ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के अमेठी का है, जिसे देखने और सुनने वालों का दिल पसीज गया है। यह मामला एक 5 महीने के बच्चे का है, जिसे उसके पिता ने एक बैग में पैक करके और उसके साथ कुछ पैसे और एक चिट्ठी लिखकर उसे लावारिस छोड़ दिया है। इस चिट्ठी में पिता ने लिखा है कि सिर्फ 6-7 महीने के लिए मेरे बच्चे को रख लीजिए, मैं पैसे भेजता रहूंगा।

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर उस पिता की क्या मजबूरी होगी जो उसने अपने जिगर के टुकड़े को इस तरह बैग में पैक कर लावारिस छोड़ दिया। गौरतलब है कि बच्चे के पिता ने चिट्ठी में साफ शब्दों में लिखा था कि यह मेरा बेटा है। इसे मैं आपके पास 6-7 महीने के लिए छोड़ रहा हूं। हमने आपके बारे में बहुत कुछ सुना है। इसलिए मैं अपना बच्चा आपके पास रख रहा हूं।

साथ ही चिट्ठी में यह भी लिखा था कि मैं हर महीने आपको 5000 रूपये भेजता रहूंगा। मेरी आपसे हाथ जोड़कर विनती है कि बच्चे की मां नहीं है और मेरी कुछ मजबूरी है। बच्चे के साथ उस बैग में उसके कुछ कपड़े, जूते और 5000 रूपये सहित कुछ अन्य जरूरी सामान भी रखा था। साथ ही बच्चे के साथ एक चिट्ठी भी बैग में रखी गई थी, जो कि कथित तौर पर बच्चे के पिता की ओर से लिखी गई थी। इस चिट्ठी में पिता ने बेहद भावुक बातें लिखी थी।

साथ ही उन्होंने हाथ जोड़कर निवेदन भी किया था कि बच्चे की मां नहीं है उसे कृपया करके 6-7 महीने के लिए अपने पास रख लीजिए। वही फिलहाल पुलिस ने बच्चे को फोन करने वाले शख्स यानि आनंद ओझा को ही सौंप दिया है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आखिर यह बच्चा किसका है और कौन इस तरह बच्चे को बैग में छोड़ कर गया है।

फिलहाल अब तक बच्चे के पिता की कोई सूचना नहीं मिली हैं। बतादे कि बच्चे की पिता ने चिट्ठी में अपने परिवार को बच्चे के लिए खतरा बताया है। साथ ही इसी कारण के तहत बच्चे को 6-7 महीने तक अपने पास रखने का निवेदन भी किया है। अंत में उन्होंने कहा है कि सब कुछ सही हो जाने पर मैं अपना बच्चा आपसे वापस ले जाऊंगा और यदि आपको और पैसों की जरूरत हो तो आप मुझे बता दीजिएगा।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article महोबा : किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने एक को पकड़ा
Next Article अयोध्या-प्रयागराज हाईवे : बदमाशाें को आतंक, ट्रक चालक को अगवाकर लूटा, दो अन्य ट्रकों पर भी फायरिंग

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?