नेता श्री कांत त्यागी का एक नया राज आया सामने

admin
By admin
2 Min Read

नोएडा: नेता श्री कांत त्यागी इस समय अपनी गलियों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। विपक्ष सरकार पर आरोप लगा रहा है कि उनपर सरकार की ओर से जो भी कार्यवाही हो रही है वह महज दिखावा है। वही अब उनकी एक और करतूत का खुलासा हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्री कांत त्यागी मोदीनगर विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुका था। लेकिन भाजपा की ओर से उसे टिकट नही मिला।

श्री कांत गाजियाबाद के मोदीनगर से चुनाव तो नही लड़ पाया लेकिन उसने विधायकी लड़ने की योजना के बीच इस इलाके में सम्पत्ति पर अपना कब्जा जमा लिया। जानकारी मिली है कि श्री कांत ने मोदीनगर इंडस्ट्री एरिया में जबरन कब्जा जमा लिया था। मोदी इंडस्ट्री के यह आवास सिर्फ अपने कर्मचारियों को दिए जाते हैं लेकिन श्री कांत त्यागी ने इसे भी अपनी दादागिरी से अपना बना लिया था।
वहाँ मौजूद बच्चो ने बताया कि वह उनके साथ खराब बर्ताव करता था। उसने मोदी इंडस्ट्री में आवास पर कब्जा करके चुनाव के लिए अपना कार्यालय तैयार कर लिया था। उसने बीजेपी के बड़े नेताओं की तस्वीर लगाकर उसे अपना कार्यालय बना लिया था और आप पास की जमीन पर मिट्टी डालकर उसे अपने कब्जे में करने की कोशिश में लगा था। हालांकि वहां के लोगो मे श्री कांत के नाम का खौफ है जिसके कारण किसी ने उसके खिलाफ मुह खोलने से इनकार कर दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *