आम आदमी पार्टी रेबडी और बेबडी सरकार:- अनुराग ठाकुर

admin
By admin
1 Min Read

Delhi:- दिल्ली सरकार और भाजपा के मध्य तना तनी जारी है। दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के परिपेक्ष्य में सीबीआई का छापा पड़ा। वही अब भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर अपने शाब्दिक बाण छेड़े है।

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा अगर शराब मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को रिटेल में अनुमति नहीं थी तो इस नीति के तहत क्यों अनुमति दी गई? उन्होंने आगे आम आदमी पार्टी से पूंछा कि आखिर शराब का ठेका दिया क्यों गया।
आप बताए ब्लैक लिस्टेड कम्पनियों को ठेका दिया गया या नही। आम आदमी पार्टी रेबड़ी और बेबडी दोनो सरकार है। उन्होंने आगे पूंछा अगर आप ठीक थे आपकी शराब नीति सही थी तो आपने उसे वापस क्यों लिया। अरविंद केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया जी जब आपको आपकी शराब नीति में भ्रष्टाचार दिखने लगा तो आपने इसे वापस ले लिया। 
अनुराग ठाकुर यही नही रुके उन्होंने मनीष सिसोदिया पर बरसते हुए कहा अब उन्होंने अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव किया है। अब उनका नाम मनी सिसोदिया हो गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *