[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » AAP ने साधा निशाना, कहा-डूब रही अर्थव्यवस्था, विधानसभा चुनाव में व्यस्त केंद्रीय मंत्री
राष्ट्रीय

AAP ने साधा निशाना, कहा-डूब रही अर्थव्यवस्था, विधानसभा चुनाव में व्यस्त केंद्रीय मंत्री

admin
Last updated: April 17, 2026 3:47 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अर्थव्यवस्था डुबोने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार के मंत्री विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं।

भारद्वाज ने एक खबर के जवाब में यह ट्वीट किया। खबर के अनुसार, एक व्यक्ति ने रविवार को अपने दो बच्चों की हत्या कर खुद हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा, आगे बहुत खतरनाक समय है, अर्थव्यवस्था डूबने के कारण पूरे परिवारों की हत्या के कई मामले सामने आ सकते हैं।

लोगों की नौकरी जा रही है, व्यापार में मंदी है, निवेशक भाग रहे हैं। केंद्र सरकार के मंत्री राज्य विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी को मतदान हुआ था और मतगणना 11 फरवरी को होगी। दिल्ली में चुनाव के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों ने भाजपा के लिए प्रचार किया था।

मतदान के बाद सामने आए एग्जिट पोट में एक बार फिर से आप की सरकार बनती दिख रही है। इस पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि ये सभी पोल गलत साबित होंगे और हम 48 सीट जीतकर सरकार बनाएंगे। सौरभ भारद्वाज ने इस पर पलटवार करते हुए कहा था कि तिवारी बहुत जल्द ही अध्यक्ष पद से हटने वाले हैं। एग्जिट पोल के दो मतलब निकल रहे हैं।

एक तो ये दिल्ली विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल है और दूसरा ये कि ये एग्जिट पोल दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से तिवारी के बाहर जाने का एग्जिट पोल है। आप 60 प्रतिशत से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। परिणाम से बीजेपी को बहुत बड़ा झटका लगने वाला है, क्योंकि उसने पूरी ताकत झोंक दी थी। हिंदू ही उन्हें दिखाएंगे कि धर्म का मतलब सभी को साथ लेकर चलना होता है।

[object Promise]

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article AAP के कुछ नेताओं का कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को समर्थन!
Next Article ‘चीन में कोरोना समुद्री खाद्य वस्तुओं से फैला’, डॉ. हर्षवर्धन ने ये जानकारियां भी दी संसद में

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?