मेरठ : सीएम के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर, रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम

0
12

[object Promise]

मेरठ, मेरठ में कल यानी रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के मद्देनजर शनिवार को प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा रहा। हालांकि आज मौसम भी काफी खराब रहा और सुबह से बारिश होती रही लेकिन अफसर सीएम के मेरठ दौरे में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। सीएम के आने का कार्यक्रम कंफर्म हो चुका है। शहर में जगह-जगह होर्डिंग लगाए गए वहीं भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी सीएम के आगमन के मद्देनजर तैयारियों में जुटे रहे। कार्यक्रम स्‍थल पर पंडाल बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है। सभी वरिष्‍ठ अफसर तैयारियों पर अपनी निगरानी बनाए हुए हैं।

[object Promise]
कल यानी रविवार को सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ मेरठ के दौरे पर आएंगे। इसी क्रम में शनिवार को प्रशासनिक अफसरों ने अपनी तैयारियां जारी रखीं। यहां मोदीपुरम के कृषि विवि में मुख्‍यमंत्री का कार्यक्रम है और इसकी तैयारियां की जा रही हैं।

वहीं दूसरी ओर नगर निगम के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार को कार्यक्रम स्थलों के आसपास सफाई में पूरे दिन निगम अमला जुटा रहा। नगर आयुक्त मनीष बंसल ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कृषि विश्वविद्यालय से लेकर परतापुर हवाई पट्टी तक सड़कें साफ-सुथरी होनी चाहिए। कहीं पर भी कचरा पड़ा मिला तो सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, शहर के बाकी हिस्सों में भी सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा जाएगा। सभी डिपो प्रभारियों को समय से जेसीबी, ट्रैक्टर ट्राली डिमांड के अनुसार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में शुक्रवार को मोदीपुरम रोड पर डिवाइडर के दोनों किनारों से धूल की सफाई कराई गई। रोड स्वीपिंग मशीन से सफाई हुई।