बिहार के बाद गिरने वाली है हरियाणा में सरकार, नीतीश बने प्रधानमंत्री तो होगा बड़ा बदलाव

admin
By admin
2 Min Read

राजनीति: सुलहदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि देश के नेता दो मुह वाले साँप की तरह है। वह कब किधर दिख जाए पता नही चलता। वह भी उन्हीं में है लेकिन ओम प्रकाश राजभर जो कहता है उसपर टिका रहता है। बिहार में सरकार गिर गई है। नीतीश कुमार ने नई सरकार बना ली है। वही अब हरियाणा में भी सरकार गिरने वाली है।

उन्होंने कहा, अगर नीतीश कुमार को विपक्ष का प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाया गया तो यह देश के बड़ा राजनीतिक परिवर्तन लाएगा और देश मे बदलाव की स्थिति पैदा हो सकती है। ईडी से नीतीश, तेजस्वी और कांग्रेस क्यों डर रही है। डरता वह है जो गलत हो।
उन्होंने आगे कहा, देश के सभी उच्च अधिकारियों का नार्को टेस्ट होना चाहिए। आप।सबसे पहले मेरा नार्को टेस्ट करवा लीजिए। इससे सभी नेताओं का सच सामने आ जायेगा। जो नेता लूट पाट करते हैं उनके लिये बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान में व्यवस्था की है। श्री कांत त्यागी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, देश मे बहुत से ऐसे नेता हैं जो श्री कांत त्यागी जैसे है। वह हर पार्टी में मौजूद हैं। 
त्यागी ने महिला के साथ अभद्रता की थी उसकी भाजपा के बड़े नेताओं के साथ फोटो थी। लेकिन योगी आदित्यनाथ उसके साथ ऐसा खेल खेला की वह फस गया। मैं उनका धन्यवाद करता हूँ और उम्मीद करता हूँ श्री कांत त्यागी को कड़ी सजा मिलेगी।
उन्होंने बिहार का जिक्र करते हुए कहा, यह स्पष्ट उदाहरण है कि एकजुटता में ताकत होती है। विपक्ष अगर एकजुट होकर लड़े तो सत्ता परिवर्तन हो सकता है और हर जगह बिहार जैसे सत्ता बदल सकती है। जदयू ने आरजेडी का साथ दिया तो बीजेपी बाहर हो गई. उसी तरीके से उत्तर प्रदेश में मायावती और अखिलेश साथ हो जाएं तो यहां पर भी विपक्ष की जीत हो जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *