कानपुर के बाद अब रांची में बवाल, धारा 144 लागू

admin
By admin
2 Min Read

Ranchi News झारखंड समाचार । कानपुर हिंसा के बाद नूपुर शर्मा के विवादित बयान पर झारखंड की राजधानी रांची में भी जमकर बवाल खड़ा हो गया है। इसको लेकर विशेष समुदायों ने जोरदार विरोध किया था। शुक्रवार को नमाज अदा करने के बाद मुख्य सड़क पर इकरा मस्जिद के पास एक खास समुदाय के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए और हंगामा किया। हालांकि इस दौरान स्थिति शांतिपूर्ण रही। लेकिन भीड़ बाजार में पहुंचते ही बेकाबू हो गई। जिसके बाद काफी बवाल हुआ था। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की। 

इस घटना में 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। रांची के एसएसपी भी घायल हुए हैं। थानाप्रभारी और कोतवाल को भी चोटें आई हैं। रांची सिटी के एसपी अंशुमान कुमार ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। घटना के बाद रांची के मेन रोड इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। रांची डीसी ने बताया कि बाजार से अल्बर्ट एक्का चौक तक धारा 144 लगा दी गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

बता दें कि नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद रांची में कुछ समुदायों ने इसका कड़ा विरोध किया था। नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग मुख्य सड़क पर इकरा मस्जिद के पास जमा हो गए और हंगामा किया। इस दौरान नारेबाजी के साथ नूपुर शर्मा का पुतला भी फूंका। और जुलूस निकाला गया। जिसके बाद भीड़ ने हंगामा कर दिया। इस दौरान पथराव भी किया गया। पुलिस ने जमकर लाठियां और भतीजी का इस्तेमाल किया और हवा में फायरिंग भी की। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक इस घटना में जेएपी-3 के एक जवान अखिलेश यादव को गोली लगी है। युवक के पैर में गोली लगी है। इस उपद्रव में 3 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *