पीएम मोदी के बाद जो बाइडेन को मिली टेलीप्रॉम्टेर पीएम की उपाधि, एलन मस्क ने कसा शिकंजा

0
15

 

डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन अपने भाषण के दौरान एक छोटी सी गलती के कारण सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं। जिसको लेकर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने भी उन पर तंज किया है। यह घटना तब हुई जब अमेरिका के राष्ट्रपति टेलीप्रॉम्प्टर को देखकर अपना भाषण पढ़ रहे थे और इसी दौरान वह गलती से टेलीप्रॉम्टेर पर दिए गए डिरेक्शन ‘रिपीट द लाइन’ को भी बोल बैठे। 

बाइडेन की गलती का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उनकी इस गलती पर एलन मस्क ने ट्वीट कर के तंज भी कसा हैं। वो बोले “जो टेलीप्रॉम्प्टर को कंट्रोल करता है, वही असली राष्ट्रपति है।”

मस्क ने जो बाइडेन पर कटाक्ष करने के लिए 2004 की फिल्म ‘एंकरमैन: द लीजेंड ऑफ रॉन बरगंडी’ के एक सीन का फोटो भी शेयर किया। मस्क ने लिखा, “जो टेलीप्रॉम्प्टर को कंट्रोल करता है, वही असली राष्ट्रपति है।”

एलन मस्क ने जिस फिल्म के सीन के फोटो को शेयर किया है वह एक काफी चर्चित फिल्म का सीन है। 

 

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने शुक्रवार को गर्भपात के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्यों से नए कदमों की घोषणा की है। जो बाइडेन ने देश में गर्भपात पर रोक लगाने के शासकीय आदेश पर साइन भी कर दिए है।

आपको बता दें कि अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने 24 जून को गर्भपात के लिए संवैधानिक संरक्षण को खत्म कर दिया था। जिसपर अमेरिकी राष्ट्रपति ने गर्भपात के संवैधानिक अधिकार पर रोक लगाने के यूएस सुप्रीम कोर्ट के आदेश की आलोचना  भी की साथ ही इस फैसले से निराश न होने की भी अपील की।