मान की तारीफ के बाद सिद्धू ने किया पंजाब सरकार पर हमला

0
10

डेस्क। नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने हाथापाई का एक वीडियो शेयर किया और आरोप लगाते हुए कहा कि आप कार्यकर्ताओं की विचारधारा शहीद भगत सिंह से मेल नहीं खाती है।

सिद्धू ने ट्वीटर के माध्यम से यह आरोप लगाया है कि, ‘बदलाव जरूरी नहीं है कि प्रगति हो यह वह बदलाव नहीं है, जिसके लिए पंजाब ने हामी भरी थी। हत्याएं, बंदूक की नोक पर कार चोरी, छीना झपटी, गुंडागर्दी और कब्जा… अनियंत्रित आप कार्यकर्ता स्वार्थी उद्देश्यों को पूरा कर रहे हैं… यह शहीद भगत सिंह की निस्वार्थता और बलिदान की विचारधारा से कोसों दूर है।’

बता दें कि सिद्धू ने मार्च में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद ही नए सीएम मान की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि मान ने राज्य में नए युग की शुरुआत की है। 

उन्होंने ट्वीट किया था, ‘सबसे ज्यादा खुश वह आदमी होता है ,जिससे कोई उम्मीद नहीं करता… भगवंत मान ने उम्मीदों के पहाड़ के साथ पंजाब में नए माफिया विरोधी युग की शुरुआत की है… उम्मीद है कि वे आगे बढ़ेंगे, जन समर्थित नीतियों के साथ पंजाब को पुनरुत्थान के पथ पर वापस लाएंगे।’

जिसके बाद से उनके बागी होने की आशंका लगाई जाने लगी थी पर अब उनके तत्काल ट्वीट ने इस सभी अटकलों का खंडन कर दिया है।