राष्ट्रीयआरक्षण मामले में राहुल के बाद प्रियंका गांधी ने भी RSS-BJP पर...

आरक्षण मामले में राहुल के बाद प्रियंका गांधी ने भी RSS-BJP पर बोला हमला, कहा…

[object Promise]

नई दिल्ली। राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर आरएसएस पर निशाना साधा। शीर्ष अदालत ने कहा था कि प्रमोशन में आरक्षण का दावा करने का कोई मौलिक अधिकार नहीं है और राज्य नियुक्तियों में आरक्षण देने के लिए बाध्य नहीं हैं। प्रियंका ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह समझें कि भाजपा किस तरह से आरक्षण को खत्म करना चाहती है।

पहले आरएसएस आरक्षण नीति के खिलाफ बयान देता है, फिर उत्तराखंड सरकार सुप्रीम कोर्ट से अपील करती है कि आरक्षण मौलिक अधिकार नहीं है। प्रियंका ने कहा कि यूपी सरकार भी आरक्षण नीति का मखौल उड़ाती है और यह भाजपा और आरएसएस का एक डिजाइन है। वे पहले एससी/एसटी कानून को कमजोर बनाते हैं और फिर वे संविधान में दिए गए समानता के सिद्धांत के खिलाफ जाते हैं।

इससे पहले, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रमोशन में कोटा के मुद्दे पर भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला किया। राहुल ने कहा कि कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी और मोदी सरकार देश के सभी संस्थानों पर हमला कर रही है।

[object Promise]

उन्होंने कहा कि आरक्षण भाजपा और आरएसएस को नुकसान पहुंचा रहा है और वे विभिन्न माध्यमों से व्यवस्था को खत्म करना चाहते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि आरक्षण आरएसएस और भाजपा को नुकसान पहुंचा रहा है। वे इसे मिटाना चाहते हैं। हर सुबह जब वे जागते हैं तो उन्हें इससे चिढ़ होती है। आरएसएस/भाजपा जो ख्वाब पाले हुए हैं, हम उसे पूरा होने नहीं देंगे। उन्होंने कहा, मुद्दा यह है कि आरएसएस और भाजपा दलितों, आदिवासियों और ओबीसी को आरक्षण देने के विचार के साथ टिके नहीं रह सकते। यह उन्हें परेशान करता है और उन्होंने इसीलिए इसे मिटाने की कोशिश की है।

[object Promise]

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories