अग्निपथ स्कीम:- देश सरकार की अहंकारी नीतियों से परेशान है:- मायावती

0
15

राष्ट्रीय:- केंद्र सरकार की ओर से सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना का पूरे भारत मे जमकर विरोध जो रहा है। युवा इसके विरोध में सड़क पर उतर आए हैं बिहार में टायर जलाकर लोगो ने इसका प्रदर्शन किया है वही कई जगहों पर चक्का जाम किया गया है। प्रतियोगी छात्रों ने केंद्र सरकार की इस स्कीम को अस्वीकार कर दिया है। वही विपक्ष लगातार केंद्र की इस योजना की आलोचना कर रहा है।

 

वही अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्र की इस स्कीम का जमकर विरोध किया है और कहा है कि 3. देश में लोग पहले ही बढ़ती गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी एवं सरकार की गलत नीतियों व अहंकारी कार्यशैली आदि से दुःखी व त्रस्त हैं, ऐसे में सेना में नई भर्ती को लेकर युवा वर्ग में फैली बेचैनी अब निराशा उत्पन्न कर रही है। सरकार तुरन्त अपने फैसले पर पुनर्विचार करे, बीएसपी की यह माँग। 

 

इनका मानना है कि सेना व सरकारी नौकरी में पेंशन लाभ आदि को समाप्त करने के लिए ही सरकार सेना में जवानों की भर्ती की संख्या को कमी के साथ-साथ मात्र चार साल के लिए सीमित कर रही है, जो घोर अनुचित तथा गरीब व ग्रामीण युवाओं व उनके परिवार के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ है। देश में लोग पहले ही बढ़ती गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी एवं सरकार की गलत नीतियों व अहंकारी कार्यशैली आदि से दुःखी व त्रस्त हैं, ऐसे में सेना में नई भर्ती को लेकर युवा वर्ग में फैली बेचैनी अब निराशा उत्पन्न कर रही है। सरकार तुरन्त अपने फैसले पर पुनर्विचार करे, बीएसपी की यह माँग।