कृषि मंत्री के ‘खून की खेती’ वाला बयान राज्यसभा के रिकॉर्ड से हटाया गया

admin
By admin
1 Min Read

[object Promise]

नई दिल्ली। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्यसभा में कृषि कानूनों पर बहस करते हुए कांग्रेस पर ‘खून की खेती करने’ का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं के ऐतराज के बाद राज्यसभा की कार्यवाही से ‘खून की खेती’ का बयान हटा दिया गया। दरअसल, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा, दुनिया जानती है कि खेती के लिए पानी की जरूरत होती है, लेकिन कांग्रेस तो खून की खेती करती है।”

इस बयान के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सदन में ही विरोध जताया था। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने भी कृषि मंत्री तोमर के बयान पर तीखा पलटवार किया।

शिकायत के बाद राज्यसभा सभापति के निर्देश पर ‘खून की खेती’ शब्द सदन की कार्यवाही के रिकॉर्ड से हटाया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *