Aligarh news : मथुरा रोड पर खाद से भरा ट्रक पलटा, ई-रिक्‍शा चालक घायल

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

अलीगढ,  मथुरा रोड पर शनिवार को एक खाद से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटते ही मथुरा रोड पर वाहनों का रूट डायवर्ट हो गया। इस दौरान इगलास की ओर से आने वाले वाहनों को पुलिस ने सासनी खैर होकर निकाला और सासनीगेट की ओर से जाने वाले वाहनों को पुलिस ने मथुरा बाईपास होकर निकाला। जिससे मथुरा रोड पर घंटों जाम लगा रहा। ट्रक की चपेट में आकर एक ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक मामूली रूप से घायल हो गया।

[object Promise]
मथुरा रोड पर शनिवार को एक खाद से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटते ही मथुरा रोड पर वाहनों का रूट डायवर्ट हो गया। इस दौरान इगलास की ओर से आने वाले वाहनों को पुलिस ने सासनी खैर होकर निकाला।

राजस्‍थान से बरेली जा रहा था ट्रक

थाना कैमरी जनपद जिलारामपुर निवासीगण चालक पंकज कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह व परिचालक सोनू शनिवार को उदयपुर राजस्थान से ट्रक में खाद लादकर पीलीभीत बरेली जा रहा था कि समय करीब तीन बजे के वक्त में जैसे ही ट्रक मथुरा रोड पर महामाया पॉलटेक्निक कॉलेज के सामने पहुंचा तभी ट्रक अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गया।और जिसकी चपेट में आकर रोड के साइड से खड़ा ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक कमरूद्दीन पुत्र नन्ने खां मामूली रूप से घायल हो गया। जिससे मथुरा रोड पर वाहन घंटों जाम में फसे रहे। हादसे में ट्रक चालक व परिचालक के खरोंच तक नहीं पहुंची। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ई रिक्शा चालक को अस्पताल भिजवाया।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *