जम्मू कश्मीर में हुए इस हादसे से सभी चिंतित हैं। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा स्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं। इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को लगातार सूचित किया जा रहा है। LG की तरफ से बताया गया है कि सीआरपीएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीएसएफ, सेना, स्थानीय पुलिस और श्राइन बोर्ड द्वारा बचाव अभियान जारी है।
उन्होंने कहा है कि लोगो को बचाना ओर उनकी हर सम्भव मदद करना हमारी प्राथमिकता है। ALH हेलीकॉप्टर के जरिये लोगो को मदद पहुचाई जा रही है। अमरनाथ यात्रा हादसे के स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है. स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, कश्मीर ने कर्मचारियों के सभी अवकाश रद्द कर दिए और उन्हें तुरंत ड्यूटी पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है. सभी अधिकारियों को अपने मोबाइल स्विच ऑन रखने के निर्देश दिए।