अंबानी ने इस साल भी नही उठाई अपनी सैलेरी

admin
By admin
2 Min Read

राज्य: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अम्बानी ने दूसरे साल अपनी सैलेरी नही ली है। मुकेश अंबानी ने कोरोना काल के दौरान अपनी सैलेरी न उठाने की बात की थी। उन्होंने साल 2020-21 के दौरान सैलेरी नही ली थी वही अब उन्होंने इस साल भी सैलरी नही उठाई है। 

कम्पनी ने मुकेश अंबानी के इस फ़ैसले पर कहा कि जब देश मे कोरोना का तहिमाम मचा हुआ था। लोग कोविड संक्रमण से परेशान थे। उस दौरान मुकेश अंबानी ने यह निर्णय लिया था कि वह अपनी सैलेरी नही उठाएंगे। वही अब सैलेरी न उठाने का सिलसिला वह इस साल भी जारी रखेंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुकेश अंबानी ने साल 2021 – 2022 में अपनी सैलेरी नही उठाई है। वही पिछले 12 सालों से मुकेश अंबानी की सैलरी में कोई इजाफा नही हुआ था। मुकेश अंबानी की सैलरी वित्त वर्ष 2008-09 से उनकी 15 करोड़ सालाना फिक्स की गई है।
जानकारी के लिए बता दें मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी कंपनी की नॉन-एग्जिक्युटिव डायरेक्टर हैं। इस साल सिटिंग फीस 5 लाख और एक साल का कमीशन 2 करोड़ रुपए है। जबकि पहले के साल में सिटिंग फीस 8 लाख और कमीशन 1.65 करोड़ था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *