लोकतंत्र सवाल पर दोहरा मापदंड अपनाता है अमेरिका: चीनी विदेश मंत्रालय

admin
By admin
1 Min Read

अमेरिका ने 29 से 30 मार्च को तथाकथित दूसरी लोकतंत्र शिखर बैठक आयोजित की। इसके प्रति चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि इस शिखर बैठक से विश्व ने अधिक साफ देखा है कि अमेरिका लोकतंत्र सवाल पर दोहरा मापदंड अपनाता है। प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका में आयोजित तथाकथित दूसरी लोकतंत्र शिखर बैठक का तात्पर्य अमेरिका के मापदंड के मुताबिक विभिन्न देशों को रेखांकित करना और अमेरिका के हित के मुताबिक विभिन्न देशों को हस्तक्षेप करना है। उस का उद्देश्य लोकतंत्र के नाम पर विश्व में विभाजन करना है, जो गुट राजनीति और प्रभुत्व की सुरक्षा के लिए सेवा करना है।

प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी कार्रवाइयों ने लोकतंत्र की सच्ची भावना, अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लोकतांत्रिकरण की धारा और यूएन चार्टर के सिद्धांतों का गंभीर उल्लंघन किया है, जो विभिन्न चुनौतियों के निपटारे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की एकता के प्रतिकूल है। इस शिखर बैठक से अमेरिका की घमंडी, दुराग्रह, स्वार्थ और प्रभुत्व जाहिर हुआ है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *