रूस के साथ सम्बंध को लेकर अमेरिका ने दी भारत को खुली चेतावनी

admin
By admin
2 Min Read

विदेश| एक और रूस (Russia) और युक्रेन (Ukraine) के मध्य युद्ध जारी है। वही युद्ध के बीच आज रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भारत आए हैं। वही अमेरिका (America) ने भारत को सचेत किया है कि यदि भारत ने रूस (Russia) के खिलाफ लगे प्रतिबंधो में कोई भी अड़चन डालने की कोशिश की तो उसे उसका प्रभाव भुगतान पड़ेगा। इतना ही नहीं अमेरिका ने भारत के खिलाफ सख्त रुख में कहा है कि वह रूस के साथ भारत मे ऊर्जा और अन्य वस्तुओं के आयात में कतई वृद्धि नहीं देखना चाहते हैं। 

जानकारी के लिए बता दें अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (डिप्टी एनएसए) दलीप सिंह ने मास्को एवं बीजिंग के बीच ‘‘असीमित” साझेदारी का भी जिक्र किया और कहा भारत इस भ्रम में बिल्कुल न रहे कि यदि चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा का उल्लंघन करेगा तो रूस उसकी मदद के लिए तुरंत उसके साथ खड़ा होगा। यह असंभव है।
वही अमेरिका किसी भी देश को रूसी केंद्रीय बैंक के साथ वित्तीय लेनदेन में शामिल होते नहीं देखना चाहेगा। जानकारी के लिए बता दें भारत का रूसी ऊर्जा का मौजूदा आयात अमेरिका के किसी प्रतिबंध (रूस के खिलाफ) का उल्लंघन नहीं करता है क्योंकि अमेरिका ने रूस से ऊर्जा की आपूर्ति को छूट दे रखी है। लेकिन वाशिंगटन अपने सहयोगियों को ‘‘गैर भरोसेमंद आपूर्तिकर्ता” पर अपनी निर्भरता घटाने के रास्ते तलाशते भी देखना चाहेगा और जिसके चलते उसने भारत को यह चेतावनी दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *