अमेरिकी प्रोसेसर ने पहले भारत को दी गाली फिर ब्राह्मण महिलाओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

admin
By admin
2 Min Read

विदेश| अमेरिका की पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी की प्रोसेसर एमी वैक्स ने एक इंटरव्यू के दौरान न सिर्फ भारत के लिए अपशब्दों का उपयोग किया बल्कि दक्षिण एशिया से अमेरिका जाने वाली ब्राह्मण महिलाओं को लेकर भी जहर उगला। अमेरिकी टीवी चैनल फॉक्स में दिए एक इंटरव्यू एमी वैक्स ने कहा कि एशिया, दक्षिण एशिया और भारतीय लोग यहां आते हैं बेहतर शिक्षा ग्रहण करते हैं और अमेरिका की अलोचना करते हैं।

उन्होंने कहा, वहां के लोगो को मैं भली भांति जानती हूं वहाँ के लोग नस्लवाद के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। यह अमेरिका के रहकर आगे बढ़ते हैं और फिर अमेरिका का विरोध करते हैं। वही ब्राह्मण महिलाओं को इंगित करते हुए वह बोली कि भारत से आने वाली महिलाओं को हम आगे बढ़ने का रास्ता दिखाते हैं। उनको सफल बनाने में मदद करते हैं। वह हमारे यहां से शिक्षा ग्रहण कर सफलता के पथ पर आगे बढ़ती है और सफलता के बाद हमारा विरोध करती है। कहती है हम नस्लवाद कर रहे हैं। हमे सुधार की आवश्यकता है। 
वह आगे बोली, वह हमारे मेडिकल सिस्टम पर सवाल उठाती है और उसे सुधारने का भाषण देती है। इसमे उनकी कोई खास गलती नहीं है उन्हें बचपन से यह सिखाया जाता है कि वह ब्राह्मण उच्चकुलीन परिवार से है। एमी वैक्स का जी जब भारत की और भारतीय ब्राह्मण महिलाओं की आलोचना से नहीं भरा तो उन्होंने ऐसे शब्दों का उपयोग किया जिन्हें गली समझा जाता है। एमी वैक्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग लगातार इनके इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं और भारतीय मूल के अमेरिकी लगातार इनकी इस टिप्पणी पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *