टारगेट किलिंग के बीच उपराज्यपाल सिंहा का बड़ा बयान, कहा- यह यह आतंकवाद अपने अंतिम चरण में है…

admin
By admin
2 Min Read

नई दिल्ली । कश्मीर में बढ़ती टारगेट किलिंग के बीच उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि सीमा पार से कुछ तत्व घाटी में शांति भंग करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। (टारगेट किलिंग) उन्होंने कहा कि आतंकवाद अब अपने अंतिम चरण में है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद मनोज सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा कि प्रशासन और सुरक्षा बल पूरी तरह से तैयार हैं और ऐसे तत्वों को कामयाब नहीं होने देंगे।

उपराज्यपाल ने कहा, “कश्मीर के लोग सब कुछ समझते हैं और धार्मिक नेताओं सहित कई लोगों ने इस तरह के कृत्यों (हिंसा के) की खुले तौर पर निंदा की है।” दीपक बुझने से पहले तेजी से फड़फड़ाता है। यह (आतंकवाद) अपने अंतिम चरण में है लेकिन वे उन दिनों (जब आतंकवाद अपने चरम पर था) में लौटने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन और सुरक्षा बल पूरी तरह से तैयार हैं।

‘पुराने दिन वापस लाने की कोशिश’

मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों की सोच में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा, ‘ये लोग पुराने दिनों को वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन और सुरक्षा बल अपनी पूरी क्षमता से प्रयास कर रहे हैं। मैं देख रहा हूं कि लोगों की मानसिकता में बड़ा बदलाव आया है।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने कहा, “सीमा पार से कुछ तत्व लगातार जम्मू-कश्मीर की शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। पर्यटकों की बड़ी आमद (घाटी में) और अर्थव्यवस्था में प्रगति ऐसे तत्वों के हित में नहीं है। यहां के लोगों को यह समझना होगा और मुझे लगता है कि हमारी रणनीति सफल होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *