Amit Shah Rally:अमित शाह ने CM नीतीश को सुनाया

admin
By admin
3 Min Read

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखीसराय में रैली को संबोधित करते हुए गुरुवार को कहा कि बिहार हमेशा बदलाव और क्रांति की धरती रही है. यह कार्यक्रम नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर धन्यवाद के लिए है. आगे उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार के पूछना चाहता हूं कि नीतीश कुमार ने क्या काम किया है? जो व्यक्ति बार-बार घर बदलता है उस पर क्या विश्वास करना चाहिए? वे कांग्रेस के दरवाजे पर पीएम बनने के लिए बैठे हैं लेकिन उनको प्रधानमंत्री नहीं बनना है. नीतीश कुमार को लालू यादव को मूर्ख बनाना है. 

आज हिसाब देने आया हूं- अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने नौ साल में देश के लिए बहुत काम किया है. पलटू बाबू पूछ रहे थे कि नरेंद्र मोदी ने 9 साल में क्या किए. नीतीश कुमार को थोड़ा तो ख्याल रखना चाहिए कि नरेंद्र मोदी सरकार के साथ इतने दिनों से थे. इसका आज हिसाब देने आया हूं. मोदी सरकार ने किसानों के अकाउंट में सीधा पैसा देने का काम किया है. करोड़ों लोगों के घरों में जल पहुंचाने का काम किया है. करोंड़ो गरीबों को 5 लाख तक की स्वास्थ्य खर्चा नरेंद्र मोदी सरकार दे रही है. अकेले बिहार में एक करोड़ 30 लाख घरों में शौचालय मोदी सरकार ने बनवाई है.

‘नरेंद्र मोदी ने भारत को गौरव दिलाने का काम किया है’

आगे केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार हमारा हिसाब पूछ रहे हैं. नीतीश कुमार ने तो कहा कि खाता तो खुल गया बोहनी तो करा दीजिए, लेकिन बीजेपी सरकार ने गरीब के घरों में बहुत काम किया है. नरेंद्र मोदी विश्व के किसी देश में जाते हैं तो मोदी-मोदी के नारे लगाते हैं. नरेंद्र मोदी का सम्मान पूरे विश्व में जो हो रहा है वह मोदी का सम्मान नहीं, भारत का हो रहा है. नरेंद्र मोदी ने भारत को गौरव दिलाने का काम किया है. मोदी सरकार ने भारत को सुरक्षा देने का काम किया हैं. पाकिस्तान प्रेरित हमले पर यूपीए सरकार चुप हो जाती थी लेकिन उरी और पुलवामा हमले के बाद मोदी सरकार ने 10 दिन के अंदर घर में घुसकर जवाब दिया.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *