[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दिल्ली के सरकारी स्कूलों की अमित शाह ने वीडियो में दिखाई स्थिति, केजरीवाल से मांगा जवाब
राष्ट्रीय

दिल्ली के सरकारी स्कूलों की अमित शाह ने वीडियो में दिखाई स्थिति, केजरीवाल से मांगा जवाब

admin
Last updated: April 17, 2026 3:53 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली में विधानसभा चुनावों की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर तेज होता जा रहा है। दिल्‍ली के दंगल में गृहमंत्री अमित शाह और मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप सबसे ज्‍यादा देखने को मिल रहे हैं। अमित शाह ने अपने हालिया ट्वीट में दिल्‍ली में सरकारी स्‍कूल की स्थिति को लेकर केजरीवाल सरकार के दावों पर सवालिया निशान लगाया है। अब गेंद केजरीवाल के पाले में है।

दरअसल, आम आदमी पार्टी यह दावा करती है कि उन्‍होंने दिल्‍ली की शिक्षा व्‍यवस्‍था और सरकारी स्‍कूलों पर काफी काम किया है। इसलिए अमित शाह को कुछ दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सरकारी स्कूल देखने का न्‍योता भी दिया था। अब इसके जवाब में अमित शाह ने एक वीडियो ट्वीट किया है। इस ट्वीट में अमित शाह ने लिखा है, ‘अरविंद केजरीवाल जी आपने मुझे दिल्ली सरकार द्वारा संचालित स्कूल देखने के लिए बुलाया था। कल दिल्ली बीजेपी के आठों सांसद अलग-अलग स्कूल में गए और देखिए इनका क्या हाल है… इनकी बदहाली ने आपकी शिक्षा की क्रांति के दावों की पोल खोल दी। अब आपको दिल्ली की जनता को जवाब देना होगा।’

अमित शाह द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो में मनोज तिवारी, डॉ हर्ष वर्धन, विजय गोयल, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, रमेश विधूड़ी, मीनाक्षी लेखी, गौतम गंभीर, हंसराज हंस अलग-अलग स्‍कूलों का जायजा लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में इन स्‍कूल के बच्‍चों के भी बयान शामिल किए गए हैं। वीडियो में जो स्‍कूल दिखाए गए हैं, उनकी स्थिति वाकई दयनीय है। अब गेंद केजरीवाल के पाले में है। देखते हैं कि अमित शाह के दाव का वह क्‍या जवाब देते है।

गौरतलब है कि दिल्‍ली की 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी का मतदान होने जा रहा है। 11 फरवरी को मतगणना है। हर पार्टी ये दावा कर रही है कि इस बार दिल्‍ली में उनकी सरकार बनने जा रही है। हालांकि, जनता का मूड क्‍या है यह 11 फरवरी को परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा का विवादित बयान

दिल्‍ली में चुनाव प्रचार के बीच पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा एक विवादित बयान देकर चर्चा में आ गए हैं। अब उन्होंने कहा है- जब दिल्ली में मेरी(भाजपा) सरकार बनेगी, तब 11 फरवरी के बाद एक महीने के भीतर मेरी लोकसभा में जितनी मस्जिद सरकारी जमीन पर बनी हैं, उनमें से एक भी मस्जिद नहीं छोड़ूंगा। सारी मस्जिद हटा दूंगा। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब प्रवेश वर्मा ने सरकारी जमीनों पर बनी मस्जिदों को हटाने की बात कही है। इससे पहले भी वह इस बात को दोहरा चुके हैं।

 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article देश को ‘टुकड़े-टुकड़े’ जैसा विवादित भाषण देने वाला JNU छात्र शरजील बिहार से गिरफ्तार, जानें पूरी ‘कुंडली’
Next Article 63 साल से 150 साल पुराने ‘फांसी-घर’ को महिला मुजरिम की ‘गर्दन’ का इंतजार

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?