राष्ट्रीयईस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक ओडिशा में आज, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

ईस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक ओडिशा में आज, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर आज ओडिशा पहुंच रहे हैं। शाह आज शाम चार बजे भुवनेश्वर के जनता मैदान में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा की यह रैली नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के पक्ष में की जा रही है। रैली से पहले शाह भुवनेश्वर में ईस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। ईस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक भुवनेश्वर के लोक सेवा कन्वेंशन सेंटर में हो रही है। इस बैठक में पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा के मुख्यमंत्री के अलावा राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से अधिकारियों की बड़ी टीम हिस्सा ले रही है।

बताया गया है कि बैठक में अंतराज्यीय मुद्दों के अलावा विकास, केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा होगी। बैठक में खासतौर पर रेल परियोजनाओं, आपदा प्रबंधन के लिए ढांचागत विकास तैयार करना, कोयले की रॉयल्टी, ग्राम पंचायतों को धन मुहैया कराना, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम, आधार कार्ड का डाटाबेस तैयार करना, टेलीकॉम और इंटरनेट कनेक्टिविटी संबंधित मुद्दों पर चर्चा होगी।

इस बैठक में जीएसटी कलेक्शन और समयबद्ध तरीके से केंद्र द्वारा राज्यों को धन मुहैया कराने संबंधी मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हो सकती है।

स्टंट जोनल काउंसिल की बैठक के बाद गृह मंत्री अमित शाह 29 फरवरी को महाप्रभु लिंगराज का दर्शन करने जाएंगे। इसी दिन शाह का पुरी जाकर महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी का दर्शन करने का भी कार्यक्रम है। शाह आज देर रात ओडिशा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इससे पहले गुरुवार को ओडिशा भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक हुई थी, जिसकी अध्यक्षता राज्य के प्रभारी भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने की थी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories