UGC NET की कंबाइन परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, जल्द आ सकती है एग्जाम डेट

0
17

डेस्क। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) दिसंबर 2021 और जून 2022 की कंबाइंड परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार UGC NET 2022 के लिए ugcnet.nta.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।  आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई रखी गई है।

परीक्षा की तारीखों की घोषणा अभी बाकी है, लेकिन जानकारी के मुताबित परीक्षा के दिनों में पेपर दो पालियों में आयोजित किए जाएंगे – सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक।

आवेदन शुल्क सामान्य के लिए ₹1,100 है;  सामान्य-ईडब्ल्यूएस, ओबीसी-एनसीएल के लिए ₹550;  और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी के उम्मीदवारों के लिए ₹275।

“नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 82 विषयों में ‘जूनियर रिसर्च फेलोशिप’ और ‘असिस्टेंट प्रोफेसर’ के लिए पात्रता के लिए यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 (मर्ज परीक्षा) का आयोजन करेगी,” एनटीए  कहा।

परीक्षण के लिए सूचना बुलेटिन अभी जारी नहीं किया गया है।  यह जल्द ही ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध होगा।