अपने मोबाइल की बैटरी से हो गए हैं परेशान, इन तरीकों से बढ़ाएं बैटरी लाइफ

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

नई दिल्ली। आजकल हम सभी ऑफिस के काम से लेकर दोस्तों और रिश्तेदारों से बातचीत करने तक के लिए मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। इस ही कारण डिवाइस की बैटरी पर दबाव पड़ता है और बैटरी लाइफ कम हो जाती है। बार-बार फोन को चार्ज करने की जरूरत पड़ती है। आज हम आपको यहां कुछ देंगे, जिनको अपनाकर आप अपने फोन की बैटरी लाइफ को बढ़ा सकेंगे। आइए जानते हैं…

मोबाइल की लोकेशन और ब्लूटूथ करें बंद

GPS सबसे ज्यादा फोन की बैटरी का इस्तेमाल करता है। कई बार लोग फोन के जीपीएस ऑन करके भूल जाते हैं, जो फोन बैटरी के जल्द खत्म की बड़ी वजह बनता है। इसलिए यूजर्स को इस्तेमाल के बाद जीपीएस को तुरंत टर्न ऑफ कर देना चाहिए। जीपीएस के बाद ब्लूटूथ सबसे ज्यादा बैटरी की खपत करता है। अक्सर देखा जाता है कि यूजर्स इयरबड्स, स्पीकर या फाइल को ट्रांसफर करने के लिए ब्लूटूथ ऑन कर देते हैं, जो इस्तेमाल के बाद भी चालू रहता है, जिससे फोन की बैटरी जल्द खत्म हो जाती है। ऐसे में यूजर्स को ब्लूटूथ इस्तेमाल के बाद इसे बंद रखने का भी ख्याल रखना चाहिए।

बैकग्राउंड रनिंग ऐप को करें बंद

अक्सर आप एक ऐप ओपन करने के बाद दूसरा, तीसरा ऐप ओपन करते जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि यही पहले और दूसरे ऐप बैकग्राउंट में चलते रहते हैं, जो आपके स्मार्टफोन की बैटरी को जल्द खत्म करने की वजह बनते हैं। इससे बचने के लिए यूजर्स को समय-समय पर सभी बैकग्राउंट ऐप को बंद कर देना चाहिए।

Live wallpapers का न करें इस्तेमाल 

लाइव वॉलपेयर दिखने में काफी अच्छे लगते हैं. लेकिन इसे लगाने की वजह से फोन की बैटरी जल्द खत्म हो सकती है। ऐसे में यूजर्स को लाइव वॉलपेपर का इस्तेमाल नही करना चाहिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *