राष्ट्रीयसेना ने किया नाकाम जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को,...

सेना ने किया नाकाम जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को, 1 आतंकी मारा गया

सेना ने किया नाकाम जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को, 1 आतंकी मारा गया

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से हो रही घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के दौरान सेना ने एक आतंकी को मार गिराया। साथ ही दो आतंकी घायल हो गए।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, “आतंकवादियों के एक समूह ने कृष्णाघाटी सेक्टर में घुसपैठ का प्रयास किया, लेकिन सतर्क भारतीय सैनिकों ने उन्हें नियंत्रण रेखा के करीब ही देख लिया। घुसपैठ को नाकाम करने के दौरान एक आतंकवादी की मौत हो गई और दो को गंभीर चोटें आईं। बाद में इलाके की खोज करने पर पता चला कि आतंकवादी का शव साइट से दूर खींच लिया गया था।”
मौके से एक एके -47 असाल्ट राइफल, दो एके -47 मैगजीन और कुछ खाने की चीजें जब्त की गईं हैं।
प्रवक्ता ने कहा, “खाने और कुछ अन्य वस्तुओं पर इस बात के स्पष्ट निशान हैं जो यह दर्शाते हैं कि पाकिस्तान, जम्मू और कश्मीर में आतंकियों को प्रायोजित कर रहा है।”
उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल पाकिस्तान के हर नापाक मंसूबे को नाकाम करने के लिए एलओसी के किनारे एक मजबूत आतंकवाद रोधी ग्रिड बना रहे हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान के सैनिकों ने रविवार को कई स्थानों पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसमें कृष्णाघाटी और पुंछ जिले के मनकोट और मेंधर सेक्टर शामिल हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories