राष्ट्रीयहिरासत में लिए गए अर्नब गोस्‍वामी, रिपब्लिक टीवी ने मुंबई पुलिस पर...

हिरासत में लिए गए अर्नब गोस्‍वामी, रिपब्लिक टीवी ने मुंबई पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

[object Promise]

मुंबई, पीटीआइ। अर्नब गोस्वामी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मुंबई पुलिस ने उन्‍हें उनके घर से हिरासत में ले लिया हे। अर्नब ने मुंबई पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अर्नब का कहना है कि पुलिस ने उनके साथ-साथ घर के अन्‍य सदस्‍यों सास-ससुर, बेटे और पत्नी के साथ भी मारपीट की है। रिपब्लिक टीवी ने अर्नब के घर के लाइव फुटेज भी दिखाए, जिसमें पुलिस और अर्नब के बीच झड़प होती दिख रही है। पुलिस ने अर्नब गोस्‍वामी को दो साल पुराने इंटीरियर डिजाइनर की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों इस मामलें में फिर से जांच के आदेश दिए गए थे।

[object Promise]
Arnab Goswami Arrested अर्नब गोस्वामी का कहना है कि पुलिस ने उनके साथ-साथ घर के अन्‍य सदस्‍यों के साथ भी मारपीट की है। उन्‍होंने ने मुंबई पुलिस पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने सास-ससुर बेटे और पत्नी के साथ मारपीट की।

अर्नब गोस्‍वामी को हिरासत में लिए जाने पर राजनीति भी शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर इसे प्रेस की स्‍वतंत्रता पर हमला करार दिया है। उन्‍होंने ट्वीट किया, ‘मुंबई में प्रेस-पत्रकारिता पर जो हमला हुआ है वह निंदनीय है। यह इमरजेंसी की तरह ही महाराष्ट्र सरकार की कार्यवाही है। हम इसकी भर्त्सना करते हैं। सोनिया गांधी और राहुल गाँधी के नेतृत्व में काम कर रही कांग्रेस अभी भी आपातकालीन मनस्तिथि में है। इसी का सबूत आज महाराष्ट्र में उनकी सरकार ने दिखाया है। लोग ही इसका लोकतांत्रिक जवाब देंगे।’

मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि अलीबाग पुलिस ने अर्नब गोस्‍वामी को हिरासत में लिया है। बता दें कि साल 2018 में एक एक इंटीरियर डिजाइनर और उसकी मां ने आत्महत्या कर ली थी। अधिकारी के मुताबिक, अर्नब पर आरोप है कि उन्‍होंने इंटीरियर डिजाइनर की कथित बकाया राशि का भुगतान नहीं किया था, जिस वजह से उन्‍होंने आत्‍महत्‍या कर ली थी।

— ANI (@ANI) November 4, 2020

 

इंटीरियर डिजाइन की बेटी अदन्‍या नाइक की फिर से की गई शिकायत के आधार पर इस साल मई में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मामले की जांच फिर करने की घोषणा की थी।

फर्जी टीआरपी मामले में भी फंस सकते हैं अर्नब

बता दें कि फर्जी टीआरपी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो संदिग्धों के घरों की तलाशी ली है। इनके पास से तलाशी के बाद क्राइम ब्रांच को लैपटॉप, पेन ड्राइव और 13 लाख 20 हजार रुपये मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, रेड में मिली इन चीजों को वे फरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। इस छापेमारी के आधार पर अर्नब के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। सूत्रों की मानें तो इस छापेमारी में पुलिस के हाथ कुछ अहम सुबूत लगे हैं।

The post हिरासत में लिए गए अर्नब गोस्‍वामी, रिपब्लिक टीवी ने मुंबई पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप appeared first on Jan Sandesh Online.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories