कल गुजरात में अरविंद केजरीवाल करेगे अपना पहला चुनावी वादा

0
10

गुजरात चुनाव: गुजरात मे होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जहां भाजपा और कांग्रेस आमने सामने है। वही इस बार गुजरात मे आम आदमी पार्टी अपनी धाक जमाने की कवायद में लगी हुई है। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल का कहना है कि गुजरात मे भाजपा और कांग्रेस का मतलब एक ही है यह दोनो दल अपना हित देखते इन्हें जनता नही दिखाई देती है। लेकिन आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में जनता के लिए काम किया है जो सभी को दिखाई दे रहा है ओर हम गुजरात मे भी अपना विकास मॉडल लाना चाहते हैं जनता इस बार आप के विकास मॉडल पर विश्वास जताएगी।

गुजरात की जनता को लुभाने के लिए आप प्रमुख लगातार कोशिश कर रहे हैं वह लोगो को अपने दिल्ली मॉडल की खामियां बताकर उन्हें सिर्फ अपनी ओर आकर्षित नहीं कर रहे हैं बल्कि बार बार गुजरात का दौरा कर गुजरात के राजनीतिक परिदृश्य को समझने की कोशिश में लगे हैं। वही अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल यानी 21 जुलाई को पुनः गुजरात दौरे पर जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि कल सूरत दौरे से अरविंद केजरीवाल गुजरात चुनाव के लिए अपने पहले वादे की घोषणा करेंगे।
जानकारी के लिए बता दें अरविंद केजरीवाल का जुलाई महीने में यह गुजरात का दूसरा दौरा है। अरविंद केजरीवाल लगातार गुजरात की जनता से सम्पर्क साधने की कोशिश ओर कांग्रेस की जगह गुजरात मे अपनी पार्टी को स्थापित करने की रणनीति बना रहे हैं। पिछली बार जब अरविंद केजरीवाल गुजरात के जिला अहमदाबाद गए थे तो उन्होंने वहां फ्री बिजली का मुद्दा उठाया था। केजरीवाल का कहना है कि गुजरात मे फ्री बिजली की योजना लागू होनी चाहिए।