राष्ट्रीयरूस ने UN में जैसे ही अपना पक्ष रखा कई देशों ने...

रूस ने UN में जैसे ही अपना पक्ष रखा कई देशों ने किया वॉकआउट

डेस्क। यूक्रेन पर हमला करने वाले रूस को दुनिया के कई देशों ने अलग-अलग तरीकों से सबक सिखाने की कोशिश की है। दुनिया रूस के इस कृत्य से नाराज है। यह नाराजगी तब खुलकर सामने आई जब संयुक्त राष्ट्र की मीटिंग में रूस के विदेश मंत्री लावरोव ने बोलना शरू किया तो कई देशों के राजदूत एवं रिप्रेजेंटेटिवस ने रूम से वॉक आउट किया।

मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की मीटिंग में जैसे ही रूसी विदेश मंत्री सेरेजे लावरोव ने बैठक को संबोधित करना शुरू किया कई देशों के नेता उठकर चले गए। बता दें कि लावरोव का पहले से रिकॉर्ड वीडियो संदेश प्ले किया जाना था, जिसकी शुरुआत होते ही कई देशों के नेता वहां से उठकर निकल गए। यह रूस पर दबाव बनाने एवं अपनी नाराजगी जताने का एक प्रयास था।

यूक्रेन ने किया इस वॉकआउट का नेतृत्व-

इस वॉकआउट का नेतृत्व करने वाले यूक्रेन के राजदूत येवहेनिया फिलिपेंको ने कहा, ‘यूक्रेयूक्रेनियों के लिए आपके समर्थन के लिए हम बहुत धन्यवाद करते हैं। आपने उनकी आजादी के लिए यह समर्थन किया है।’
साथ ही फ्रांस के राजदूत जेरोमे बेनाफॉन्ट ने समर्थन देते हुए कहा कि किसी भी तरह का हमला होना मानवाधिकार का उल्लंघन है। इससे बड़े पैमाने पर लोगों की मौत हो रही है और मानवाधिकारों का उल्लंघन भी होता है। 
आपको बता दें कि मंगलवार को रूसी विदेश मंत्री को इस बैठक में पहुँचना था लेकिन यूरोपीय देशों की ओर से बैन लगाए जाने का हवाला देते हुए उन्होंने अपनी यात्रा कैंसिल कर दी। ।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories