विदेश– ताइवान पहुँची नैंसी पेलोसी को देखकर चालाक चीन अमेरिका से काफी गुस्सा था। उसने अमेरिका को चेतावनी भी दी थी वही ताइवान के खिलाफ सैन्य अभियान भी शुरू किया था।
वही अब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात होने वाली है। इस मुलाकात में किन मुद्दों पर बात होगी यह सबसे अधिक अहम मसला बना हुआ है।
जानकारों का कहना है दोनो देशो के राष्ट्रपति के लिए सबसे अहम मसला ताइवान होगा। यह दोनो इन मुद्दे पर अवश्य बात करेंगे। क्योंकि नैंसी पेलोसी के दौरे से चीन बौखला उठा था और अमेरिका व चीन के मध्य विवाद बढ़ गया था।
बताते चले साल 2020 में जो बाइडेन ने अमेरिका की बागडोर संभाली थी। तब से अब के बीच मे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनकी यह पहली मुलाकात होगी। ताइवान के दृष्टिकोण से इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।
