भाजपा नेता पर आरोप धार्मिक अनुष्ठान के लिए रोक दी प्राइमरी स्कूल के बच्चों की क्लासेज

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। सरकारी स्कूल में हो रही धांधली की आपने कई खबरे सुनी और पढ़ी होंगी। लेकिन मध्यप्रदेश से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। MP के शिवपुरी में एक धार्मिक अनुष्ठान के लिए प्राथमिक विद्यायल को रसोई घर और साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र को अस्थाई विश्राम कक्ष में बदल दिया गया।

जानकारी के अनुसार इसके चलते छात्रों की कक्षाएं एक हफ्ते तक के लिए स्थगित कर दी गईं। वहीं मध्य प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ ने  इन खबरों का खंडन किया है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ के सहयोग से एक मंदिर के रेनोवेशन के लिए भागवत कथा का आयोजन किया और गांव के ही प्राथमिक विद्यालयो में लोगो के रुकने और खाना बनाने का भी इंतजाम कर दिया।

इसके विरोध में छात्रों ने आरोप लगाया कि इस धार्मिक आयोजन के लिए उनकी कक्षाएं एक हफ्ते तक रोक दी गई। स्कूल का उपयोग लोगों के लिए भोजन और प्रसाद बनाने हेतु किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार एक आंगनवाड़ी केंद्र को नेता के लिए एक अस्थायी विश्राम गृह में बदल दिया गया था और भागवत कथा सुनाने वाले पंडित के लिए एक वातानुकूलित कक्ष भी तैयार किया गया था। भाजपा के केंद्रीय नगर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी इस आयोजन में शामिल हो चुके हैं। वहीं राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ ने इन खबरों की सच्चाई से इंकार किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *