काली मां फ़िल्म बनाने वाले को मार देनी चाहिए गोली:- बीजेपी नेता

admin
By admin
2 Min Read

वायरल:- इस समय सोशल मीडिया पर मां काली का सिगरेट के साथ वाला पोस्टर जमकर वायरल हो रहा है। लोग लगातर लीला की डाक्यूमेंट्री का विरोध कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यह हिन्दू देवी देवताओं का अपमान है। वही अब इस विषय पर भाजपा नेता का एक विवादित बयान सामने आया है। जिसमे उन्होंने फिल्म मेकर को जान से मारने की बात कही है।

बीजेपी नेता ईश्वरप्पा ने कहा है कि मणिमेकलाई की फ़िल्म काली में जानबूझकर हिंदुओ की भावनाओं को आहत किया गया है। इस फ़िल्म को बनाने वाले को गोली मार देनी चाहिए। उनके इस बयान पर लोग जमकर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। बता दें इससे पहले सोशल मीडिया यूजर्स इस फ़िल्म का विरोध करते दिखे है। उत्तरप्रदेश समेत कई राज्यों में इस फ़िल्म के वीडियो और पोस्टर को लेकर एफआईआर दर्ज हुई है। 
लोगो ने इस फ़िल्म के विरोध में अपराधिक स्थल जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने , शान्ति भंग करने के उद्देश्य से एफआईआर दर्ज करवाई है। बता दें फ़िल्म के पोस्टर में मां काली के हाँथ में सिगरेट और LGBT समुदाय का झंडा दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर ऋचा अनिरुद्ध ने लिखा कि “अब बस सहिष्णुता, फ्रीडम ऑफ़ एक्सप्रेशन, क्रिएटिव फ्रीडम’ आदि आदि पर सभी के ज्ञान की प्रतीक्षा करें।” श्रीमोय तालुकदार ने लिखा कि “हिंदू देवी-देवताओं और आस्था का मज़ाक क्यों उड़ाया जाता है, उनका उपहास किया जाता है, उन्हें नीचा दिखाया जाता है? क्या हिंदुओं को उनकी सहनशीलता के लिए दंडित किया जाना चाहिए? क्या हिंदुओं को और अधिक कठोर रुख अपनाने के लिए मजबूर नहीं किया जा रहा है?

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *