भाजपा विधायक बोले , मोदी है शिव का अवतार

admin
By admin
1 Min Read

Delhi| भाजपा नेता आय दिन भाजपा के तुरुप का इक्का सबित हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कोई न कोई बयान देते रहते हैं। अब मोदी को लेकर राजस्थान से भाजपा विधायक ज्ञान चंद पारख ने मोदी को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने मोदी को शिव का अवतार बताया है। 

उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि यह कहना बिल्कुल सही है कि मोदी महादेव का अवतार हैं।
वित्त विधेयक पर चर्चा के दौरान भाजपा विधायक ज्ञान चंद पारख ने कहा कि एक समय था जब हर और हर हर महादेव का नारा गूंजता था लेकिन आज हर ओर हर हर महादेव का नारा गूंजता है। वही महादेव की तीसरी आंख का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा जब शिव की तीसरी आंख खुलती है तो तबाही होती है। 
वही जब मोदी की तीसरी आंख खुली तो कश्मीर से आतंकियों का सफाया हुआ और पाकिस्तान की धरती पर पहली बार भारतीय सैनिकों ने सर्जिकल स्ट्राइक की। मोदी एक मात्र ऐसे नेता हैं जो देश को सुद्रण और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *