बीजेपी कार्यालय पर फेंकी गई पेट्रोल से भरी बोतले

0
14

देश– कोयंबटूर शहर में बीजेपी कार्यालय पर पेट्रोल से भरी बोतले फेंकी गईं। इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और लोग काफी चिंतित नजर आए। हालाकि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नही हुआ है। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।पुलिस के अनुसार, वीकेके मेनन रोड पर कुछ संदिग्ध लोगों के टहलने की सूचना मिली है। 
सीसीटीवी के आधार पर उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा और इस काम को करने के पीछे की वजह का खुलासा होगा।