BSF जवान ने हेडक्वार्टर में गोलियां चलाकर 5 जवानों की कर दी हत्या, खुद को भी मार ली गोली, सामने आई ये वजह !

admin
By admin
2 Min Read

 अमृतसर। BSF Headquarter Firing Amritsar यहां सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के हेडक्वार्टर खासा से रविवार सुबह बुरी खबर आई है। बीएसएफ 144वीं बटालियन के एक जवान ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर 5 अन्य जवानों की हत्या कर दी। घटना के बाद जवान ने खुद को भी गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे अस्पताल लाया गया है l आरोप है कि जवान से ज्यादा ड्यूटी ली जा रही थी। उसकी पहचान महाराष्ट्र के सुतप्पा के रूप में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना में तीन और जवान भी जख्मी हुए हैं l घटना के बाद खासा में दहशत का माहौल है। 

पता चला है कि सुतप्पा से पिछले कुछ दिनों से लगातार ड्यूटी ली जा रही थी l इस बात से वह काफी परेशान हो गया था l शनिवार को उसकी बीएसएफ के एक बड़े अधिकारी से बहस भी हुई थी, लेकिन राहत कोई नहीं मिली l रविवार की सुबह सुतप्पा ड्यूटी पर तैनात था। गुस्से में आकर उसने अपनी राइफल से गोलियां चलानी शुरू कर दी l गोलियां चलने की आवाज सुनकर अन्य जवानों ने इधर-उधर भागना शुरू कर दिया l लगभग 9 लोगों को गोलियां लगी l छह जवान घायल बताए जा रहे हैं l दो जवानों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई  और अन्य ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ा।

वारदात के बाद सुतप्पा ने खुद को भी गोली मार ली। घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस और बीएसएफ के आला अधिकारी मौका ए वारदात पर पहुंच गए l घायलों को तुरंत एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है l पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शवों को कब्जे में लेने की तैयारी शुरू कर दी है l मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है l

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *