भाजपा नेता श्री कांत पर हुई बुलडोजर की कार्रवाई दिखावटी: प्रियंका गांधी

admin
By admin
3 Min Read

कांग्रेस: कांग्रेस की महिला लीडर प्रियंका गांधी ने श्री कांत त्यागी मामले में भाजपा सरकार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा, इस मामले में जो भी कार्यवाही हो रही है वह महज एक दिखावा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा, क्या इतने सालों से भाजपा सरकार को नहीं पता था कि नोएडा के भाजपा नेता का निर्माण अवैध है? बुलडोजर कार्रवाई दिखावटी है। इन सवालों के जवाब से सरकार बच रही है। एक महिला के साथ खुलेआम अभद्रता व 10-15 गुंडे भेजकर महिलाओं को धमकाने की हिम्मत उसे कौन दे रहा है? कौन है जो उसको बचाता रहा? 

 

 

जाने क्या बोले यूजर:-

एक यूजर कहता है कि विश्वास रखिए योगी राज में किसी महिला के साथ कुछ ग़लत नहीं होगा, बाबा का बुल्डोज़र चल चुका है और अपराधी पर गैंस्टर ऐक्ट के तहत कारवाई भी हो रही है, न्याय ज़रूर होगा। यह कांग्रेस सरकार नहीं है जो सिख दंगे के मुख्य आरोपियों जगदीश टाइटलर और साजन कुमार जैसों को दशकों संरक्षण दे। एक अन्य यूजर कहता है कि भाजपा के तमाम नेता के साथ श्रीकांत त्यागी को देखा गया है और भाजपा के नेता इसकी गुंडई का समर्थन कर रहे है और उसको अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं । भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य इस गुंडे के लिए काम करते है।
एक यूजर भाजपा पर बरसते हुए कहता है कि हर अपराधी की जड़ें भाजपा से ही क्यों जुड़ी होती है इन गुंडों को संरक्षण कौन दे रहा है जिस पर भाजपा सांसद डॉ महेश शर्मा जी ने कहा कि बहुत शर्मिंदगी महसूस होती है कि हमारी सरकार योगी आदित्यनाथ जी नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा देना चाहिए। वही एक अन्य यूजर कहता है कि फिलहाल त्यागी फरार है और योगी सरकार के कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा है. इस नाकामी को बुलडोजर की आड़ में छिपाया जा रहा….मैं बुलडोजर का हिमायती नहीं. न्याय कानून के हिसाब से हो,सजा कानून के हिसाब से मिले.बिना जाने सुने,सिर्फ लोगो को खुश करने की नीयत से बुलडोजर चलाना ठीक नहीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *